Visual Studio Code kya hai | Visual Studio kaise install kare

 Visual Studio Code kya hai | Visual Studio kaise install kare

Visual Studio Code

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे जानेंगे की Visual Studio Code kaise install kare दोस्तों अगर आप coding language मे थोड़ी बहुत भी रुचि रखते है तो अपने Visual Studio का नाम तो सुना ही होगा तो सबसे पहले हम जान लेते है की visual studio code है क्या और इसका इस्तेमाल क्या होता है।

 visual studio code एक Editor होता है जहा पर आप लगभग सभी तरह की Programming की coding कर सकते है जैसे कि HTML, C++, PHP, Java Script इसके अलावा और भी बहुत सी प्रोग्रामिंग कर सकते हो।

इसलिए अगर आप एक Programmer हो तो visual studio code आपके लिए बहुत ही Useful साबित होगा। अगर आप Visual Studio kaise install kare ये नहीं जानते है तो आज का यह आर्टिकल जरूर पढे इस आर्टिकल मे आपको Visual studio क्या है? और Visual studio से जुड़ी बहुत सी जानकारी आपको बताई जाएंगी।

Visual Studio Code क्या है? | Visual Studio kya hai in Hindi

Visual Studio Code यह एक open-source प्लेटफॉर्म है। इसको Microsoft द्वारा Windows Linus और OS के लिए विकसित किया गया है और MIT लाइसेंस के under जारी किया गया है।

यह व्यावसायिक उद्देश्य के लिए भी उपलब्ध है। यह आसानी से अनुकूलन योग्य है और इसमें extensions का एक समृद्ध set है जिसे functionality को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत किया जा सकता है। यह दूसरा सबसे अच्छा Python IDE और एक स्रोत CODE संपादक है।
दोस्तो आप visual studio code से बहुत से प्रोग्रामिंग सीख सकते है जैसे की C, C++, CSS, HTML, Java, Java script, JSON, PHP, Python आप इनमे से कोई भी प्रोग्रामिंग आसानी से सीख सकते है।

Features of Visual Studio in Hindi

आज के समय मे बहुत सारी programming platform मार्केट मे उपलब्ध है, जिसके कारण अक्सर हमे उनमे से एक चुनने में काफी कन्फ़्युशन और परेशानी होती है  ऐसे मे हम उनके features को compare करके एक बेहतर ऑप्शन का चयन कर सकते है। आपको देखना होगा किस computer language की क्या विशेषता है। तो चलिये Visual Studio की कुछ विशेषताओं के बारे मे जान लेते है।

Visual Studio Code kya hai | Visual Studio kaise install kare

  • Visual Studio में एक कोड एडिटर होता है, जो की Syntax Highlighting और Code Completion को support करता है।
  • इसमें Auto complete Suggestions का option भी होता है। अर्थात् यह कोड को अपने-आप complete करने मे मदद करते है।
  • Visual Studio मे दो तरह के debugger को add किया गया है, Source Level Debugger और Machine Level Debugger
  • आप इसमे 36 अलग अलग computer प्रोग्रामिंग भाषाओ की coding को सपोर्ट करता है।
  • यह developers को एप्लीकेशन developed करने के लिए बहुत से tools प्रदान करता है, जैसे की Windows Form Designer, WPF Designer, Web Designer Development और Class Designer आदि। ये सभी आपको visual studio मे उपलब्ध है।
  • अगर developer चाहे तो इसमें developer इसकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकता है।

Visual Studio Code के फायदे क्या हैं?

  • Visual studio के इस्तेमाल से आपके कोड मे गलती कम होती है।
  • इसमें एक smart interface और अच्छा layout होता है। और अन्य functionality प्रदान करता है जो अन्य और भाषाओं के पास नहीं हैं।
  • यह बहुत से plugin के use की permission देता है जो एक software developer कोडिंग को आसान करने के लिए प्राप्त कर सकता है।
  • यह एक multi-split window और vertical orientation जैसे फ़ीचर की तैनाती का support करता है।

Visual Studio Code कैसे डाउनलोड करे? -Download Visual Studio Code

Visual studio code डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Visual studio के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है/  Download Visual Studio Code और फिर अपने सिस्टम के अनुसार डाउनलोड कर लेना/


Visual Studio Code


Visual studio code kaise Install kare? - How to install visual studio code


अब आप जान चुके है की Visual Studio क्या है और उसके फीचर क्या है आइए अब  जान लेते है की Visual Studio code kaise Install kare? visual studio code को install करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अच्छे से Follow करे।

  • सबसे पहले आपको गूगल में जाकर visual studio code सर्च करना है।
  • उसके बाद वहाँ दिख रहे Download के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपका जो System है उसकी window के हिसाब से ऑप्शन को Select करे ले।
  • Download होने के बाद नीचे दिए गए Icon पर क्लिक कर दें।
  • और उसके बाद Show in Folder पर क्लिक कर दें।
  • अब इसके बाद आपको visual studio code icon पर 2 बार Left click करना देना है।
  • अब उसके बाद आपको I accept the Agreement के ऑप्शन को Select करे ले और फिर Next पे क्लिक कर दें।
  • अब यहाँ इसके बाद Create Desktop Icon को select कर लेना है और फिर Next पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आखिर मे आपको Install पर क्लिक कर देना है।
  • फिर कुछ सेकंड wait करने बाद आपको Finish का ऑप्शन दिखेगा उस ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सिस्टम मे visual studio code Install आसानी से हो जाएगा।
  • इन सभी steps को इस्तेमाल कर आप अपने कंप्यूटर या फिर Laptop में बिना किसी परेशानी के आसानी से visual studio code को इंस्टॉल कर सकते है।

Tools of Visual Studio

Visual Studio आपको बहुत सारें tools प्रदान करता है जिनकी मदद से आप आसानी से वेबसाइट या एप्लीकेशन का development आसानी से कर सकते हैं। Visual Studio के कुछ tools के बारे मे जान लेते है। वह Tools कुछ इस प्रकार है।  

  • Windows Form Designer
  • WPF Designer
  • Web Designer Development
  • Class Designer
  • Data Designer
  • Mapping Designer
  • Open Tab Browser
  • Properties Editor
  • Object Browser
  • Solution Explorer
  • Team Explorer
  • Data Explorer
  • Server Explorer
  • Dotfuscator Community Edition
  • Text Generation Framework
  • NET Website Administration Tool
  • Visual Studio Tools for Office

Conclusion

आज आपने इस आर्टिकल मे सीखा की Visual Studio kaise install kare इसी के साथ आपने जाना की Visual Studio क्या है। और हमने जाना की Visual Studio Code के फायदे और नुकसान क्या हैं। और इसके Tools की जानकारी भी दी गई है, Visual Studio से जुड़ी बहुत सी जानकारी इस आर्टिकल मे आपको बताई गई है।
ऊपर दी गई जानकारी Visual Studio kaise install kare से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स मे हमें जरूर बताए


 
अगर आपको यह पोस्ट 📑 (How to install Visual Studio Code) पसंद आई हो तो अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद !



Maxon

Hello there! I'm Maxon, a dedicated UI/UX designer on a mission to transform digital experiences into intuitive, user-centric journeys. With a keen eye for detail and a passion for crafting aesthetically pleasing interfaces, I strive to create designs that not only look stunning but also enhance usability and functionality.

2 Comments

  1. Trivenra ramas

    Nice informative article, please post an article to how to creat a simple web page

    Reply Delete December 17, 2022 at 8:06 AM
  2. Payal gupta

    Very good post please Python complete course

    Reply Delete December 17, 2022 at 8:15 AM
Previous Post Next Post